Hindi

मुखपृष्ठ | एफ ए क्यू | शिकायतें/फीडबैक | हमसे संपर्क करें

नया क्या है | मैट्रो से यात्रा | फोटो गैलरी | रूट नक्शा | यात्रियों के लिए जानकारी

 

 मैट्रो किरया

किराया गूणांक | स्वचालित टिकटिंग

किराया जानकारी मुझे किराया दिखाएं

दो स्टेशनों के बीच का किराया जानने के लिए कृपया उन्हें निम्न में से चुने
कहाँ से:      कहाँ तक :           


मार्ग:-

किराया गूणांक

स्वचालित टिकटिंग

दिल्ली मैट्रो ने देश में पहली बार, पूरी तरह स्वचालित किराया संग्रहण प्रणाली द्वारा टिकट वितरण और यात्री नियंत्रण प्रेषित किया है।

टिकट, जो कार्ड या टोकन हो सकता है, टिकट काउंटर से खरीदा जाता है। फिर यात्री कई द्वारों में से किसी एक की ओर बढ़ता है जो भुगतान क्षेत्र से गैर-भुगतान क्षेत्र को अलग करता है। यहां, यात्री द्वार के दांई ओर मशीन पर टिकट लगाएगा। यदि वैध हो, द्वार स्वतः खुल जाएगा और यात्री भुगतान क्षेत्र में जा सकता है। यदि वैध न हो तो यात्री को ग्राहक सेवा स्टाफ से संपर्क करने की जरूरत होगी।

टिकट के विकल्प:

  • ट्रैवल कार्ड:  
    - नियमित आने-जाने वालों के लिए अत्यधिक सुविधाजनक। एक संचित मूल्य कार्ड, ट्रैवल कार्ड रू. 50/- के वर्ग में उपलब्ध हैं और इन्हें अधिकतम रू. 800/- की सीमा तक रू. 50/- के गुणकों में रिचार्ज किया जा सकता है। खरीदते समय जमा राशि रू. 50/- (कार्ड लौटाने पर वापसी योग्य)
    - वापसी योग्य जमा राशि:रू. 50/- मात्र
    - वैधता: खरीद की तिथि से एक वर्ष या रिचार्ज की तिथि से एक वर्ष, जो भी बाद में हो।
    - नवीकरण: कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
    - कार्ड में शेष राशि जानने की सुविधा: सभी मैट्रो स्टेशनों पर टिकट रीडिंग मशीनें।

  • पर्यटक कार्ड:
    कम अवधियों में असीमित सफर के लिए। इसमें कार्ड के दो प्रकार है - 1 दिन और 3 दिन।
    - 1 दिन के कार्ड का मूल्य: रू. 100
    - 3 दिन के कार्ड का मूल्य: रू. 250
    - वापसी योग्य जमा राशि: खरीदते समय रू. 50/- (कार्ड लौटाने पर वापसी योग्य)

  • टोकन:
    -
    सिंगल ट्रैवल टोकन: एक तरफा यात्रा के लिए
    - मूल्य गंतव्य स्थान पर आधारित होगा। केवल खरीद के दिन वैध।

अपना टोकन कैसे प्रयोग करें:

- द्वार खोलने के लिए अपना टोकन मशीन के साथ लगाएं
- बाहर आने के लिए, सिंगल ट्रैवल टोकन को मशीन में डालें।

अपना समार्ट कार्ड/यात्रा कार्ड कैसे प्रयोग करें

- स्टेशन में प्रवेश के लिए, फ्लैप खोलने के लिए प्रवेश द्वार पर कृपया अपना ट्रैवल कार्ड प्रदर्शित करें।
- बाहर आने, फ्लैप खोलने के लिए कृपया बाहरी द्वार पर अपना ट्रैवल कार्ड प्रदर्शित करें और स्टेशन से बाहर निकलें।

स्मार्ट कार्डधारकों/ट्रैवल कार्डधारकों के लिए निर्देश

- किसी कठिनाई की दशा में, कृपया ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करें।
- कृपया सुनिश्चित करें कि ट्रैवल कार्ड से कोई भी प्रवेश, सिस्टम से वैध निकास द्वारा किया गया है।
- कृपया ध्यान दें कि प्रवेश और निकास के बीच अधिकतम स्वीकृत समय सीमा से अधिक होने की दशा में, रू. 10 प्रतिघंटा की दर से जुर्माना वसूल किया जाएगा। किसी एक स्टेशन पर प्रवेश/निकास का अधिकतम स्वीकृत समय 20 मिनट है और दूसरे स्टेशन में प्रवेश/निकास का समय 120 मिनट है।
- यात्री के किसी प्रवेश/निकास के बेमेल होने की दशा में मैट्रों नियमों के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा।