हमारे बारे में | तकनीकी नोट्स | पर्यावरण-अनुकूल | सतर्कता | खबरों में | विज्ञापन | कैरियर

      मेट्रो के लिए जरूरत

      नवीनतम निविदाएं

      संपत्ति विकास
      परियोजना अपडेट
      न्यूज़लैटर


पृष्ठभूमि | संपत्ति विकास कार्य की जिम्मेदारी ली गई | विज्ञापन | भावी कार्यान्वयन | सूचना प्रौद्योगिकी पार्क | संगठन

<< बैक

II. संपत्ति विकास कार्य शुरू किया गया:
  • स्टेशनों के अंदर बूथ, नाश्ते के स्टाल आदि का लाइसेंसीकरण

    अधिकतर एमआरटीएस स्टेशनों पर जरूरत के आधार पर भीड़ में भोजन आउटलेट, एटीएम, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक बूथ आदि स्थापित किए जा रहे हैं। बूथ लगभग 5-10 वर्ग किमी. आकार के हैं और 6-12 वर्ष की अवधि के लिए लाइसेंसधारियों को खुली निविदाओं के आधार पर दिए जाते हैं। यह प्रगतिशील रूप से किया जा रहा है और दिल्ली एमआरटीएस फेस-1 में स्टेशनों पर वास्तविक रूप से पूर्ण कर लिया गया है। यह फेस-11 परियोजना में स्थापित होने वाले स्टेशनों में किया जाना भी जारी रहेगा, जब विभिन्न खंड यातायात के लिए प्रगतिशील रूप से खोले जाएंगे।


    कश्मीरी गेट स्टेशन राजीव चौक स्टेशन
    इंद्रलोक मैट्रो स्टेशन राजीव चौक स्टेशन

  • स्टेशनों में वाणिज्यिक आउटलेट का लाइसेंसीकरण

    बड़ी स्टेशन इमारतों में 12 वर्ष की अवधियों के लिए लाइसेंस आधार पर विकासकों द्वारा शॉपिंग मॉल सहित बड़े विकास भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके उदाहरण इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, कश्मीरी गेट आदि हैं। इसे अन्य स्टेशनों जहां सहज हो, फेस 1 रूट पर एमआरटीएस स्टेशनों में भी प्रगतिशील रूप से जारी रखने का प्रस्ताव किया गया है और यह एमआरटीएस फेस-11 परियोजना में भी जारी रखा जाएगा।


    इंद्रलोक मैट्रो स्टेशन नेताजी सुभाष प्लेस

  • वाणिज्यिक/रिहायशी विकासों के लिए छूट

    एमआरटीएस की परिचालनीय जरूरतों और यात्रियों की कार पार्किंग जरूरतें पूरी करने के बाद उपलब्ध भूमि पर, विकासकों द्वारा कुछ रिहायशी और वाणिज्यिक विकास किए गए, जिन्हें 30 वर्ष तक के लिए "छूट" के आधार पर समाचारपत्रों में विज्ञापन देने के बाद खुली प्रतिस्पार्धात्मक बोली द्वारा चुना गया। ऐसे विकास शाहदरा और इंद्रलोक स्टेशनों के बाहर किए गए और यह खायबर पास, वेलकम, एनएस प्लेस आदि जैसे अन्य स्थानों पर भी प्रगति में हैं। एमआरटीएस फेस 11 परियोजना में प्रगतिशील रूप से ऐसे और अधिक विकास करने का प्रस्ताव किया गया है। ऐसी भूमि विकासकों को 30 वर्ष की छूट के आधार पर दी गई हैं, जिसके समाप्त होने पर संपत्तियां डीएमआरसी को लौटा दी जाएंगी।


    इंद्रलोक उपभवन पार्श्वनाथ माल शाहदरा

  • पार्श्वनाथ माल शाहदरा

    डीएमआरसी ने अपने संसाधनों से शास्त्री पार्क में एक आईटी पार्क स्थापित किया। यह सेक्टर विशिष्ट एसईजैड के रूप में भारत सरकार द्वारा अनुमोदित है। कुल प्लॉट क्षेत्र 12 हेक्टेयर है। 30,000 वर्ग मीटर तल क्षेत्र का एक ब्लॉक वर्ष 2005 में पूर्ण किया गया था और इसी आकार एक दूसरा ब्लॉक हाल में ही पूर्ण किया गया है। ये आईटीईएस संचालकों को किराए पर दिए गए हैं। पहला ब्लॉक, जिसमें मौजूदा समय में 3000 व्यक्ति कार्यरत हैं, बिल्डिंग प्रबंधन प्रणाली, 100% ऊर्जा बैक अप आदि के साथ स्वचलन की विचारणीय डिग्री के साथ एक केंद्रीय रूप से वायु अनुकूलित भवन है। भविष्य में इस 12 हेक्टेयर भूमि पर ऐसे अतिरिक्त भवनों के निर्माण और इसे आईटी विशिष्ट एसईजैड के रूप में संचालित किए जाने का प्रस्ताव भी किया गया है।


    'ब्लॉक - I' 'ब्लॉक - II'


  • डीएमआरसी द्वारा किए गए छूट अनुबंध

    क्रम सं. परियोजना का शीर्षक विकासक का नाम एवं पता प्रोसेसिंग की शुरूआती तिथि पट्टा अवधि विकास की प्रकृति
            शुरूआत समाप्ति  
    1 शाहदरा कमर्शियल कॉम्पलैक्स मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 2310198
    07/112004 15.03.2005 14.03.2035 वाणिज्यिक
    2 वेलकम पर प्लाट का कमर्शियल विकास मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 2310198 14/03/2005 07.07.2006 06.07.2036 वाणिज्यिक
    3 सीलमपुर पर प्लाट का कमर्शियल विकास मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 2310198 14/03/2005 08.10.2005 07.10.2035 वाणिज्यिक
    4 प्रताप नगर पर प्लाट का कमर्शियल विकास मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 2310198 15/11/2004 15.04.2005 14.04.2035 वाणिज्यिक
    5 इंद्रलोक पर कमर्शियल विकास (संलग्न) मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 2310198 12/12/2003 01.10.2004 30.09.2034 वाणिज्यिक
    6 खायबर पास पर वाणिज्यिक विकास मैसर्स एमजीएफ डेवलपमेंट्स प्रा. लिमि. एमजीएफ हाउस, आसिफ अली रोड़, नई दिल्ली - 1 011-3275420 11/12/2002 25.09.2003 24.09.2053 वाणिज्यिक
    7 अज़ादपुर (एमआरटीएस स्टेशन के साथ संघटित संपत्ति विकास) मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 23310198 13.03.2006 20.07.2006 19.07.2036 वाणिज्यिक
    8 खेल गांव (एमआरटीएस स्टेशन के साथ संघटित संपत्ति विकास) मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 23310198 29.08.2006 20.09.2007 19.09.2037 वाणिज्यिक
    9 ख्याला में कमर्शियल विकास पैसिफिक डेवल्पमेंट कोर्पेशन लिमिटिड. पैसिफिक प्लाट न.:-1 तीसरा तल साइट 4, डॉ. बरमन रोड़ साहिबाबाद, इंडसट्रियल ऐरिया, गाजियाबाद यू.पी. फोन:-0120 3012301, 2774154 04/08/2005 22.03.2007 21.03.2037 वाणिज्यिक

  •  
  • डीएमआरसी द्वारा बनाया गया पट्टा अनुबंध

     
    क्रम सं. परियोजना का शीर्षक विकासक का नाम और पता प्रोसेसिंग की शुरूआती तिथि पट्टा अवधि विकास की प्रकृति
    1 खा़यबर पास डिपो के एक भाग का आवासीय विकास मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 23310198 11/11/2003 01.05.2004 30.04.2103 निवासी
    2 रिठाला पर आवासीय विकास मैसर्स ऐ.पी. रियल एस्टेट प्लाट नं.:-28 पॉकेट सी-8 सेक्टर-7 रोहिणी दिल्ली - 85 फोन:-011-27933478 07/05/2005 29.12.2005 28.12.2095 निवासी
    3 सुभाष नगर पर आवासीय विकास मैसर्स पार्श्वनाथ डेवलपर्स लिमि. छठा तल, अरूणाचल बिल्डिंग, 19 बाराखंभा रोड़ नई दिल्ली-1 फोन:-011 23310198 30.09.2005 24.04.2006 23.04.2096 निवासी
    4 द्वारका मोड़ पर आवासीय विकास मैसर्स उपल हाउसिंग प्राइवेट लिमि., एस-39/ए, पंचशील पार्क नई दिल्ली 14/10/2005 19/05/2006 18.05.2096 निवासी

  •  
  • डीएमआरसी (उसकी अपनी लागत पर) के अधीन पीडी परियोजनाओं की सूची

     
    क्रम. सं. स्थान विकास का स्वरूप कार्यान्वयन आंरभ कार्यान्वयन पूर्ण
    1 शाहदरा शॉपिंग कॉम्पलैक्स वाणिज्यिक जनवरी 2002 मार्च 2005
    2 आईटी पार्क 'ब्लॉक'-1 शास्त्री पार्क वाणिज्यिक दिसंबर 2003 मार्च 2005
    3 आईटी पार्क 'ब्लॉक'-2 शास्त्री पार्क वाणिज्यिक नवंबर 2005 समापन के करीब